शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हैटसन एग्रो (Hatsun Agro) के शुद्ध मुनाफे में बढ़ोतरी दर्ज

पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में हैटसन एग्रो (Hatsun Agro) के शुद्ध लाभ में 19% वृद्धि हुई।

इसका शुद्ध लाभ 32.5 करोड़ रुपये से बढ़ कर 38.2 करोड़ रुपये हो गया। इसी दौरान हैटसन एग्रो का शुद्ध राजस्व 1,001 करोड़ रुपये से 6% अधिक 1,066 करोड़ रुपये, एबिटा 16% अधिक 105.6 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 9% की तुलना में 9.9% रहा। दूसरी ओर बीएसई में हैटसन एग्रो का शेयर 705.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 715.15 रुपये पर खुला। इसके बाद करीब 11.50 बजे यह 14.80 रुपये या 2.10% की बढ़त के साथ 720.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!