शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने कमाया 1,193.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 1,193.5 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ।

इसके मुकाबले पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में कंपनी को 0.6% अधिक 1,200.7 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालाँकि इसका कुल राजस्व 6,432.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 2.1% की वृद्धि के साथ 6,566.4 करोड़ रुपये और एबिटा 0.2% के मामूली इजाफे के साथ 1,297.4 करोड़ रुपये रहा।
उधर बीएसई में बजाज ऑटो का शेयर 3,221.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हल्की मजबूती के साथ 3,230.00 रुपये पर खुला और 3,310.20 रुपये के 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक चढ़ा। इसके बाद करीब 2 बजे यह 46.70 रुपये या 1.45% की बढ़त के साथ 3,268.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!