शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिस्सेदारी बिकवाली की खबर से उछला फ्यूचर लाइफस्टाइल (Future Lifestyle) का शेयर

फ्यूचर लाइफस्टाइल (Future Lifestyle) का शेयर 5% से अधिक ऊपर चढ़ा है।

खबरों के अनुसार प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने फ्यूचर लाइफस्टाइल की 8-10% हिस्सेदारी खरीदने के लिए प्रारम्भिक वार्ता शुरू की है। उधर बीएसई में फ्यूचर लाइफस्टाइल के शेयर ने 343.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 357.70 रुपये पर शुरुआत की। करीब साढ़े 12 बजे फ्यूचर लाइफस्टाइल का शेयर 17.30 रुपये या 5.03% की मजबूती के साथ 361.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!