शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने लॉन्च की पुनर्निर्मित वेबसाइट

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने अपनी वेबसाइट में सुधार किये हैं।

बैंक ने सुव्यवस्थित वेबसाइट को अपने मुख्यालय में पेश किया, जिसे नयी पीढ़ी के ग्राहकों की लगातार-बदलती आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सादगी और स्पष्टता के विषय के साथ तैयार किया गया है। उपभोक्ताओं को नयी वेबसाइट से बेहतर अनुभव मिलेगा। वहीं गुरुवार को मुहुर्त कारोबार में कर्नाटक बैंक का शेयर 2.75 रुपये या 1.73% की कमजोरी के साथ 156.65 रुपये पर बंद हुआ। दूसरी ओर इसके 52 हफ्तों का शिखर 181.15 रुपये और निचला स्तर 100.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!