शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) जुटायेगा 20,000 करोड़ रुपये

टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) के निदेशक मंडल ने 20,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दे दी है।

कंपनी यह धनराशि प्रमोटरों को वरीयता के आधार पर प्रतिदेय तरजीही शेयर और/या गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर और/या इंटर कॉर्पोरेट जमा/ऋण और/या वाणिज्यिक पत्र जारी करके जुटायेगी। हालँकि अभी डाकमत पत्र या असाधारण सामान्य बैठक के जरिये शेयरधारकों की मंजूरी लेना बाकी है। उधर गुरुवार को मुहुर्त कारोबार में टाटा टेलीसर्विसेज का शेयर 0.29 रुपये या 4.93% की मजबूती के साथ 6.17 रुपये पर बंद हुआ। दूसरी ओर इसके 52 हफ्तों का शिखर 10.48 रुपये और निचला स्तर 3.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख