शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) ने किया ऑप्शनों का आवंटन

मुंबई में स्थित अंतरराष्ट्रीय फार्मास्युटिकल कंपनी ल्युपिन (Lupin) ने 2.11 लाख ऑप्शनों का आवंटन किया है।

कंपनी ने 'ल्युपिन एम्प्लॉईज स्टॉक ऑप्शन प्लैन 2014' के तहत 2 रुपये प्रति वाले ये ऑप्शन अपने कर्मियों को आवंटित किये, जो न्यूनतम 1 साल और अधिकतम 10 साल के दौरान 2 रुपये प्रति वाले शेयरों में परिवर्तनीय हैं। उधर गुरुवार को मुहुर्त कारोबार में ल्युपिन का शेयर 3.60 रुपये या 0.34% की बढ़ोतरी के साथ 1,052.50 रुपये पर बंद हुआ। दूसरी ओर इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,572.25 रुपये और निचला स्तर 920.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!