शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने धनतेरस पर बेची 3 लाख से अधिक इकाइयाँ

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने धनतेरस के मौके पर एक दिन में 3 लाख से अधिक इकाइयाँ बेचीं।

कंपनी ने दावा किया कि यह ऐसी रिकॉर्ड बिक्री हासिल करने वाली पहली वैश्विक कंपनी है। इससे पहले हीरो मोटोकॉर्प ने सितंबर में 7 लाख इकाइयाँ बेची थीं, जो कि किसी भी कंपनी द्वारा मासिक बिक्री में सबसे ज्यादा है।
उधर गुरुवार को दिवाली के मुहुर्त कारोबार में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 2.80 रुपये या 0.07% की मामूली गिरावट के साथ 3,745.00 रुपये पर बंद हुआ। दूसरी ओर इसके 52 हफ्तों का शिखर 4200.00 रुपये और निचला स्तर 2,844.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!