शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेबी ने महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) शेयर लेन-देन मामले में लगाया जुर्माना

बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के शेयरों में लेन-देन के मामले में 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

सेबी ने प्रतिबंधित अवधि के दौरान महिंद्रा के शेयरों में व्यापार करने वाले नामित कर्मचारी के रूप में विजय अनंत धोंगडे पर यह जुर्माना लगाया। बाजार नियामक ने नवंबर-दिसंबर 31, 2013 के दौरान सेबी के मानदंडों के संभावित उल्लंघन के लिए महिंद्रा शेयरों में व्यापार में कथित अनियमितता की जाँच की थी। इस मामले की जानकारी स्वयं ऑटो निर्माता कंपनी ने सेबी को दी थी। उधर गुरुवार को दिवाली के मुहुर्त कारोबार में महिंद्रा ऐंड का महिंद्रा का शेयर 3.50 रुपये या 0.26% की हल्की वृद्धि के साथ 1,374.80 रुपये पर बंद हुआ। दूसरी ओर इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,459.50 रुपये और निचला स्तर 1,141.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!