शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचसीएल इन्फोसिस्टम्स (HCL Infosystems) की राइट्स इश्यू समिति ने लिया बड़ा फैसला

शुक्रवार को एचसीएल इन्फोसिस्टम्स (HCL Infosystems) की राइट्स इश्यू समिति की बैठक हुई।

बैठक में राइट्स इश्यू के जरिये 499.09 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर जारी करने का निर्णय लिया गया। 2 रुपये प्रति वाले 10,61,90,299 राइट्स इक्विटी शेयरों को 45 रुपये अधिमूल्य के साथ कुल 47 रुपये प्रति के भाव पर जारी किया जायेगा। दूसरी तरफ गुरुवार को दिवाली के मुहुर्त कारोबार में एचसीएल इन्फोसिस्टम्स का शेयर 0.10 रुपये या 0.21% की हल्की गिरावट के साथ 47.50 रुपये पर बंद हुआ। दूसरी ओर इसके 52 हफ्तों का शिखर 64.85 रुपये और निचला स्तर 39.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!