शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने किया सबसे अधिक वाहनों का निर्यात

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) भारत में सर्वाधिक यात्री वाहनों का निर्यात करने वाली कंपनी रही।

मारुति ने इस मामले में हुंडई को पीछे छोड़ दिया, जो कि चौथे नंबर की निर्यातक रही। मारुति ने अप्रैल-सितंबर में 57,300 इकाइयों का निर्यात किया, जो पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में निर्यात की गयी 54,008 इकाइयों की तुलना में 6% अधिक है। दूसरी तरफ बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 7,736.35 रुपये के बंद स्तर की तुलना में 7,750.00 रुपये पर खुला है। सुबह 9.54 बजे यह 16.35 रुपये या 0.21% की गिरावट के साथ 7,720.00 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!