शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल (BHEL) ने किया एक नयी परियोजना का शुभारंभ

बीएचईएल (BHEL) ने एक नयी परियोजना का शुभारंभ कर दिया है।

कंपनी ने तेलंगाना स्टेट पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन द्वारा संशोधित इरादा पत्र जारी करने के साथ ही 20,400 करोड़ रुपये मूल्य वाली 4,000 मेगावाट क्षमता की यादाद्री सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट को शुरू किया। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से मान्यता प्राप्त इस परियोजना में 800 मेगावाट सुपरक्रिटिकल के पाँच सेट शामिल हैं। दूसरी ओर बीएसई में बीएचईएल का शेयर 84.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 84.90 रुपये पर खुला और 88.85 रुपये तक चढ़ा। इसके बाद करीब 12.05 बजे यह 0.70 रुपये या 0.83% की मजबूती के साथ 85.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!