शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

5% कमजोरी के साथ बंद हुआ गोवा कार्बन (Goa Carbon)

गोवा कार्बन (Goa Carbon) का शेयर आज 5% की गिरावट के साथ निचले सर्किट पर बंद हुआ।

आज गोवा कार्बन के शेयर में मुनाफावसूली के कारण गिरावट आयी। 12 से 19 अक्टूबर के बीच 5 सत्रों में गोवा कार्बन 27.6% मजबूत हुआ, जिसका लाभ आज निवेशकों ने उठाया। बीएसई में गोवा कार्बन का शेयर 807.35 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गिरावट के साथ 767 रुपये पर खुला, मगर शुरुआती मिनटों में ही 845.00 रुपये के 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक चढ़ा और फिर से 767 रुपये के निचले सर्किट तक टूटा। अंत में यह 767 रुपये पर ही बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!