शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

राजस्व घटने के बावजूद बढ़ा चंबल फर्टिलाइजर्स (Chambal Fertilisers) का लाभ

साल दर साल आधार पर 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में चंबल फर्टिलाइजर्स (Chambal Fertilisers) के शुद्ध लाभ में 23.6% की बढ़त हुई।

कंपनी का मुनाफा 127 करोड़ रुपये के मुकाबले 144 करोड़ रुपये रहा। साथ ही चंबल फर्टिलाइजर्स का राजस्व 2,170 करोड़ रुपये से 3.4% घट कर 2,096 करोड़ रुपये और एबिटा 0.2% की मामूली गिरावट के साथ 221 करोड़ रुपये रह गया। दूसरी तरफ चंबल फर्टिलाइजर्स का शेयर बीएसई में 146.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़त के साथ 149.00 रुपये पर खुला और 154.50 रुपये के शिखर तक चढ़ा। अंत में यह 1.70 रुपये या 1.16% की मजबूती के साथ 148.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!