शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Tehchnologies) के राजस्व और लाभ में बढ़त

साल दर साल आधार पर 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Tehchnologies) के राजस्व में 5.65% की बढ़त हुई है।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि के मुकाबले इसका राजस्व 11,519 करोड़ रुपये से बढ़ कर 12,433 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान इसका लाभ 2,016 करोड़ रुपये से 9.47% बढ़त के साथ 2,207 करोड़ रुपये रहा। वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर एचसीएल टेक का एबिटा 4% अधिक 3,037 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 0.39% की मामूली वृद्धि के साथ 24.4% रहा। उधर बीएसई में एचसीएल टेक का शेयर 913.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 900.00 रुपये पर खुला। शुरुआती सत्र में 923.35 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब 11 बजे यह 19.15 रुपये या 2.10% की कमजोरी के साथ 894.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!