शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीसीएस (TCS) और फिलिपीन की नेशनल यूनिवर्सिटी में हुई साझेदारी

प्रमुख वैश्विक आईटी सेवा, कंसल्टिंग और व्यापार समाधान प्रदाता टीसीएस (TCS) ने फिलिपीन की नेशनल यूनिवर्सिटी के साथ समझौता किया है।

करार के अंतर्गत टीसीएस लंबी अवधि वाला एक व्यापक कार्यक्रम शुरू करेगी। इसके तहत कंपनी फिलिपीन में स्नातकों को नौकरी बाजार के लिए उनकी प्रतिभा को बेहतर बनायेगी। टीसीएस के नये डिजिटल कोर्स, अपडेटेड पाठ्यक्रम, फैकल्टी ट्रेनिंग, कार्यशालाओं तथा प्रशिक्षणों के जरिये नेशनल यूनिवर्सिटी के 5,000 छात्र आईटी उद्योग में उपयुक्त ट्रेनिंग ले सकेंगे। इस बीच बीएसई में टीसीएस का शेयर 2,580.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 2,582.00 रुपये पर खुला। 2,611.00 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब पौने 1 बजे टीसीएस के शेयरों में में 2.60 रुपये या 0.10% की मामूली गिरावट के साथ 2,578.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!