शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को मिले 3,551 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को विभिन्न व्यापारों में कुल 3,551 करोड़ रुपये के ठेके प्राप्त हुए हैं।

इनमें ट्रांसपोर्टेशन इन्फ्रास्ट्रक्चर, जल प्रवाह प्रशोधन, बिल्डिंग और फैक्ट्रीज, स्मार्ट वर्ल्ड और कम्युनिकेशन संबंधी कार्य शामिल हैं। कंपनी द्वारा इन ठेकों की प्राप्ति की घोषणा से इसका शेयर मजबूत हुआ है। बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,204.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,205.00 रुपये पर खुला है। लगातार ऊपर चढ़ते हुए करीब साढ़े 10 बजे यह 35.55 रुपये या 2.95% की तेजी के साथ 1,240.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!