शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शॉपर्स स्टॉप (Shoppers Stop) ने किये शेयर आवंटित

शॉपर्स स्टॉप (Shoppers Stop) ने आज इक्विटी शेयरों का आवंटन किया।

कंपनी की नामाकंन और पारिश्रमिक समिति ने 5 रुपये प्रति वाले 4,887 इक्विटी शेयरों को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना - 2008 के तहत 362 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आवंटित किया। इससे कंपनी की शेयर पूँजी बढ़ कर 8,35,27,452 रुपये हो गयी। उधर बीएसई में शॉपर्स स्टॉप का शेयर 526.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 527.95 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 541.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 510.10 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद यह अंत में 8.60 रुपये या 1.63% की गिरावट के साथ 517.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!