शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सालाना आधार पर इंडियन ऑयल (Indian Oil) की आमदनी और मुनाफे में हुआ इजाफा

साल दर साल आधार पर सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल (Indian Oil) के 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में मुनाफे में 18.4% की बढ़त हुई।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में कमाये गये 3,122 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 3,696 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया। इसी दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी भी 1,00,260 करोड़ रुपये से 10.4% अधिक 1,10,637 करोड़ रुपये रही। इसके साथ ही साल दर साल आधार पर इंडियन ऑयल का एबिटा 28% बढ़त के साथ 7,373 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 0.92% सुधर कर 6.7% रहा। दूसरी तरफ इन नतीजों का कंपनी के शेयर उल्टा ही असर पड़ता दिख रहा है। बीएसई में इंडियन ऑयल का शेयर 435.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह 440.05 रुपये पर खुला। मगर शुरुआत में ही लाल निशान में पहुँच कर टूटता रहा। वित्तीय परिणामों की घोषणा से इसमें और भी गिरावट दिख रही है। करीब 3 बजे कंपनी के शेयरों में 20.90 रुपये या 4.80% की कमजोरी के साथ 414.35 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!