शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आमदनी घटने पर भी बढ़ा आईटीसी (ITC) का मुनाफा

साल दर साल आधार पर प्रमुख एफएमसीजी कंपनी आईटीसी (ITC) के 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में मुनाफे में 5.6% की वृद्धि दर्ज की गयी।

पिछले कारोबारी साल की इसी तिमाही में कमाये गये 2,560.5 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 2,639.8 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया। इसी दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 13,800.2 करोड़ रुपये से 28.3% घट कर 9,763.9 करोड़ रुपये रह गयी। इसके साथ ही साल दर साल आधार पर आईटीसी का एबिटा 3.8% बढ़त के साथ 4,044.5 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 12.79% बढ़ कर 41.4% रहा। दूसरी तरफ बीएसई में आईटीसी का शेयर 268.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह 270.50 रुपये पर खुला। 276.10 रुपये का उच्च स्तर छूने के बाद अंत में यह 0.50 रुपये या 0.19% की मामूली बढ़त के साथ 269.00 रुपये बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!