शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मा एडवांस्ड (Sun Pharma Advanced) को जुलाई-सितंबर में हुआ घाटा

सन फार्मा एडवांस्ड (Sun Pharma Advanced) ने 30 सितंबर 2017 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये।

नतीजों के मुताबिक कंपनी को 62.57 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में इसे 15.01 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। इस तिमाही में सन फार्मा की कुल आय 16.35 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में इसकी आय 83.47% ज्यादा 98.93 करोड़ रुपये रही थी। दूसरी ओर शुक्रवार को बीएसई में सन फार्मा एडवांस्ड का शेयर 24.35 रुपये या 6.85% की बढ़त के साथ 379.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 431.00 रुपये और निचला स्तर 273.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!