शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्रिधन इन्फ्रा (Kridhan Infra) ने किया हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता

क्रिधन इन्फ्रा (Kridhan Infra) ने शुक्रवार को एक शेयर खरीद समझौता किया।

कंपनी ने यह समझौता विजय निर्माण कंपनी (वीएनसी) में 36.60% हिस्सेदारी खरीदने के लिए इसके संस्थागत और अन्य निवेशकों के साथ किया। वीएनसी की मुख्य निर्माण व्यापारिक गतिविधियों में सड़कें, पुल और मेट्रो, किफायती घर, शहरी एवं ग्रामीण इन्फ्रा, औद्योगिक इन्फ्रास्ट्रक्चर तथा बंदरगाह और टर्मिनल शामिल हैं। दूसरी ओर शुक्रवार को बीएसई में क्रिधन इन्फ्रा का शेयर 5.95 रुपये या 6.05% की बढ़त के साथ 104.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 107.04 रुपये और निचला स्तर 47.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!