शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सनटेक रियल्टी (Sunteck Realty) को मिली शेयरधारकों की मंजूरी

शुक्रवार को सनटेक रियल्टी (Sunteck Realty) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

इस बैठक में निदेशक समूह ने तरजीही आधार पर प्रमोटर और प्रमोटर समूहों को 1 रुपये प्रति वाले 46,67,697 इक्विटी शेयरों को 322.50 रुपये अधिमूल्य के साथ 323.50 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आवंटित करने की मंजूरी दी। दूसरी ओर शुक्रवार को बीएसई में सनटेक रियल्टी का शेयर 8.70 रुपये या 2.45% की कमजोरी के साथ 346.70 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 389.15 रुपये और निचला स्तर 86.98 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख