शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, भारती इन्फ्राटेल और टाटा स्टील

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, भारती इन्फ्राटेल और टाटा स्टील शामिल हैं।

आईसीआईसीआई बैंक - बैंक का तिमाही मुनाफा 33.7% गिरावट के साथ 2,058 करोड़ रुपये रह गया।
एचडीएफसी - कंपनी आज अपने तिमाही नतीजे प्रस्तुत करेगी।
टाटा मेटालिक्स - टाटा मेटालिक्स ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 33.55 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया, जो पिछले साल इसी अवधि में 2.73 करोड़ रुपये रहा था।
भारती इन्फ्राटेल - भारती इन्फ्राटेल आज तिमाही वित्तीय नतीजे घोषित करेगी।
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक - तिमाही शुद्ध लाभ 3% घट कर 68.2 करोड़ रुपये रह गया।
ल्युपिन - ल्युपिन आज जुलाई-सितंबर नतीजों की घोषणा करेगी।
सन फार्मा - कंपनी को उच्च रक्त चाप और हृद्पात में इस्तेमाल होने वाली दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिली।
टाटा स्टील - टाटा स्टील जुलाई-सितंबर नतीजों की घोषणा करेगी। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!