शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

18% घटा भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) का तिमाही शुद्ध लाभ

साल दर साल आधार पर 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) के शुद्ध लाभ में 18% गिरावट आयी।

कंपनी का शुद्ध लाभ पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में हुए 146 करोड़ रुपये के मुकाबले 119 करोड़ रुपये रहा। हालाँकि इस दौरान माइक्रो ऋणदाता की शुद्ध आमदनी 450 करोड़ रुपये से 12% बढ़त के साथ 505 करोड़ रुपये रही। उधर बीएसई में भारत फाइनेंशियल का शेयर 971.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 981.00 रुपये पर खुला है। करीब 10.20 बजे यह बिलकुल सपाट 971.50 रुपये पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!