शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने सेलकॉन से की साझेदारी

भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने प्रमुख स्मार्टफोन कंपनी सेलकॉन के साथ साझेदारी की।

एयरटेल ने सेलकॉन के साथ 1,349 रुपये में फुल टचस्क्रीन फोन पेश करने के लिए हाथ मिलाया है, जो इसकी 'मेरा पहला स्मार्टफोन' पहल का हिस्सा है। करार के तहत पेश किये जाने वाले 'सेलकॉन स्मार्ट 4जी' की इस समय बाजार कीमत 3,500 रुपये है। इसमें 4जी टचस्क्रीन, डुअल सिम स्लॉट, एफएम रेडियो, पहले से मौजूद माई एयरटेल, एयरटेल टीवी और विंक म्यूजिक ऐप्प शामिल हैं। उधर बीएसई में भारती एयरटेल के शेयर ने 485.10 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हल्की मजबूती के साथ 490.00 रुपये पर शुरुआत की और 494.05 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 1.40 बजे यह 4.90 रुपये या 1.01% की बढ़ोतरी के साथ 490.00 रुपये पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!