शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : टाटा स्टील, भारती इन्फ्राटेल, एलआईसी हाउसिंग और सिप्ला

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें टाटा स्टील, भारती इन्फ्राटेल, एलआईसी हाउसिंग और सिप्ला शामिल हैं।

टाटा स्टील - कंपनी को जुलाई-सितंबर में 1,017.8 करोड़ रुपये का लाभ हुआ।
सिंटेक्स इंडस्ट्रीज - सिंटेक्स इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ 37% घट कर 28.2 करोड़ रुपये रह गया।
केपीआर मिल - साल दर साल आधार पर कंपनी की तिमाही आमदनी 16% और लाभ 1% बढ़ा।
भारती इन्फ्राटेल - भारती इन्फ्राटेल का तिमाही शुद्ध लाभ तिमाही दर तिमाही आधार पर 3.8% घट कर 638.14 करोड़ रुपये रहा।
एलआईसी हाउसिंग - कंपनी का तिमाही मुनाफा 1.2% गिरावट के साथ 489.1 करोड़ रुपये रहा।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स - कंपनी की आमदनी में 45.4% और लाभ में 19.5% बढ़त हुई।
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स - बैंक बॉन्ड के जरिये 1,000 करोड़ रुपये जुटायेगा।
हिमाद्री केमिकल्स - हिमाद्री केमिकल्स का बोर्ड 02 नवंबर को क्यूआईपी पर विचार करेगा।
सिप्ला - कंपनी को एक नयी दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिली। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!