शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) का शुद्ध घाटा बढ़ा

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) को 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 750.41 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

इसकी तुलना में बैंक पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में बैंक 641.82 करोड़ रुपये के घाटे में रहा था। इसी दौरान सेंट्रल बैंक की कुल आमदनी भी 6,965.45 करोड़ रुपये से 1% घट कर 6,896.26 करोड़ रुपये रह गयी। वहीं कमजोर नतीजों में इसके एनपीए अनुपात में भी वृद्धि हुई। बैंक का शुद्ध एनपीए अनुपात 8.17% से साल दर साल आधार पर बढ़ कर 9.53% रहा। दूसरी ओर बीएसई में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 83.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह 81.40 रुपये पर खुला और अभी तक हरे निशान में आ सका। करीब 12.50 बजे सेंट्रल बैंक के शेयरों में 1.00 रुपये या 1.20% की कमजोरी के साथ 82.05 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!