शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डाबर इंडिया (Dabur India) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद डाबर इंडिया (Dabur India) ने अपने 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर छुआ।

प्रमुख विश्व स्तरीय एफएमसीजी कंपनी ने पिछले साल की जुलाई-सितंबर में हुए 358.35 करोड़ रुपये की तुलना में इस वर्ष समान अवधि में डाबर इंडिया ने 1.20% की मामूली बढ़त के साथ 362.67 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। हालाँकि इस दौरान डाबर इंडिया की तिमाही आमदनी में मामूली गिरावट आयी। डाबर इंडिया की शुद्ध आमदनी 1,981.6 करोड़ रुपये से 1.14% घट कर 1,958.9 करोड़ रुपये रही। इसकी आमदनी में गिरावट मिस्र, तुर्की और नाइजीरिया में भारी मुद्रा अवमूल्यन और प्रमुख भौगोलिक क्षेत्रों में लगातार भू-राजनीतिक गड़बड़ी रही। उधर बीएसई में डाबर इंडिया का शेयर 321.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह 324.00 रुपये पर खुला और 52 हफ्तों के शिखर (334.80 रुपये) तक चढ़ा। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 11.05 रुपये या 3.44% की कमजोरी के साथ 332.50 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!