शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

63.71% घटा भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का शुद्ध मुनाफा

साल दर साल आधार पर 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के मुनाफे में 63.71% गिरावट दर्ज की गयी।

भारती एयरटेल ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 586.1 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल किया, जो पिछले साल की समान अवधि में 1,615.1 करोड़ रुपये रहा था। इस बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी 24,651.5 करोड़ रुपये से 11.66% गिर कर 21,776.9 करोड़ रुपये रह गयी। साथ ही एबिटा 15.4% की गिरावट के साथ 8,004 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 1.6% घट कर 36.8% रह गया। इसके अलावा कंपनी की भारत में आमदनी भी साल दर साल आधार पर 13% घट कर 16,728 करोड़ रुपये रह गयी। हालाँकि इसी अवधि में भारती एयरटेल के 17 देशों में कुल उपभोक्ताओं की संख्या 7.7% इजाफे के साथ 38.35 करोड़, मोबाइल टैरिफ डैटा 293.8% बढ़त के साथ 85,300 करोड़ एमबी और अफ्रीकी आमदनी 2.8% बढ़ी।
बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह सपाट 492.80 रुपये पर खुला और सत्र के बीच में 503.70 रुपये तक चढ़ा। कारोबार के अंत में भारती एयरटेल का शेयर 4.85 रुपये या 0.98% की मजबूती के साथ 497.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!