शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की अक्टूबर बिक्री में गिरावट दर्ज

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने पिछले साल अक्टूबर में कुल 52,008 वाहन बेचे थे।

इसके मुकाबले अक्टूबर 2017 में कंपनी की बिक्री 2% घट कर 51,149 इकाई रह गयी। इस दौरान कंपनी की घरेलू बिक्री 48,729 इकाई के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 48,818 इकाई रही, मगर इसका निर्यात 3,279 इकाई से 29% घट कर 2,331 इकाई रह गया। कुल बिक्री में से देखें तो यात्री वाहनों की बिक्री 24,737 इकाई से 5% घट कर 23,413 इकाई और यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 23,399 इकाई से 6% कम 22,040 इकाई रही।
दूसरी तरफ बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर पिछले बंद भाव की तुलना में सपाट 1,345.00 रुपये पर खुला और 1,336.20 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। इसके बाद करीब 2 बजे महिंद्रा के शेयरों में 2.05 रुपये या 0.15% की हल्की गिरावट के साथ 1,342.95 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!