शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) की आमदनी और शुद्ध लाभ में बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शुद्ध मुनाफे और आमदनी में वृद्धि हुई है।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही के मुकाबले इसकी आमदनी 7,167.38 करोड़ रुपये से 6.12% बढ़ कर 7,606.38 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 643.40 करोड़ रुपये के मुकाबले 30.44% ज्यादा 839.26 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा तिमाही दर तिमाही आधार पर टेक महिंद्रा के एबिटा में भी सुधार हुआ। कंपनी का एबिटा 16.1% की वृद्धि के साथ 1,371 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 1.92% अधिक 18% रहा।
दूसरी ओर बीएसई में टेक महिंद्रा का शेयर 481.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 482.90 रुपये पर खुला और 497.60 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में कंपनी का शेयर भाव 7.65 रुपये या 1.59% की मजबूती के साथ 489.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!