शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की बिक्री में 9.5% बढ़ोतरी

अक्टूबर 2016 के मुकाबले अक्टूबर 2017 में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की बिक्री में 9.5% इजाफा हुआ।

कंपनी ने 1,33,793 वाहनों के मुकाबले 1,46,446 वाहन बेचे। इनमें घरेलू बिक्री की बात करें तो कंपनी ने 1,23,764 वाहनों की तुलना में 9.9% ज्यादा 1,36,000 वाहन बेचे। वहीं इसका निर्यात 10,029 इकाई से 4.2% अधिक 10,446 इकाई रहा। मारुति की पैसेंजर कारों की बिक्री 92,886 इकाई से 6.7% बढ़त के साथ 99,077 इकाई रही। दूसरी ओर बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 8,217.10 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 8,230.00 रुपये पर खुला। कारोबार के बीच में इसका उच्च स्तर 8,259.95 रुपये और निचला स्तर 8,170.00 रुपये का रहा। अंत में यह 17.95 रुपये या 0.22% की मजबूती के साथ 8,235.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!