शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयर ने आज 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर छुआ।

बैंक ने 06 नवंबर को होने वाली अपने निदेशक समूह की बैठक की घोषणा कर दी है, जिसमें प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर बॉन्ड जारी करके घरेलू स्तर पर धन जुटाने पर विचार किया जायेगा।
उधर बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 313.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 312.00 रुपये पर खुला और 320.30 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा। इसके बाद 12 बजे आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 5.65 रुपये या 1.80% की मजबूती के साथ 318.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!