शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) पेश करेगी ऑनलाइन स्टोर पर आईफोन एक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने ऐप्पल (Apple) के नये स्मार्टफोन आईफोन एक्स को अपने ऑनलाइन स्टोर पर पेश करने का ऐलान किया है।

भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता एयरटेल ने कहा है कि यह 03 नवंबर की शाम 6 बजे यह स्मार्टफोन इसके स्टोर पर लाइव हो जायेगा। आईफोन एक्स विशेष रूप से एयरटेल के पोस्टपेड उपभोक्ताओं के लिए एक अनलॉक्ड उपकरण के रूप में उपलब्ध होगा। एयरटेल का ऑनलाइन स्टोर इसके प्रोजेक्ट नेक्स्ट का हिस्सा है। उधर बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 538.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 544.00 रुपये पर खुला और 548.50 रुपये के शिखर तक चढ़ा। इसके बाद करीब 2.05 बजे कंपनी का शेयर 2.40 रुपये या 0.85% की कमजोरी के साथ 536.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!