शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के बोर्ड ने हिस्सेदारी बिकवाली को दी मंजूरी

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के निदेशक मंडल ने प्रिंसिपल पीएनबी असेट मैनेजमेंट और प्रिंसिपल ट्रस्टी में पूरी हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी दे दी है।

बैंक यह बिकवाली कॉल ऑप्शन के इस्तेमाल पर प्रिंसिपल ग्रुप को करेगा। पंजाब नेशनल बैंक की प्रिंसिपल पीएनबी असेट मैनेजमेंट में 21.38% और प्रिंसिपल ट्रस्टी में 30% हिस्सेदारी है। इस खबर का बैंक के शेयर पर सकारात्मक असर दिख रहा है। बीएसई में पंजाब नेशनल बैंक का शेयर 197.30 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 198.50 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 11 बजे यह 3.95 रुपये या 2.00% की मजबूती के साथ 201.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!