शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचईजी (HEG) का शेयर ऊपरी सर्किट पर बंद

आज एचईजी (HEG) का शेयर 5% मजबूती के साथ ऊपरी सर्किट पर बंद हुआ।

बीएसई में कंपनी का शेयर 1,753.10 रुपये के गुरुवार के बंद भाव के मुकाबले आज सीधे 1,840.75 रुपये के स्तर पर खुला और अंत तक इसमें कोई बदलाव नहीं। एचईजी के शेयर में मजबूती का कारण इसके शानदार तिमाही नतीजे रहे, जो कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद घोषित किये थे। कंपनी को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 113 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में इसे 14 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इसी बीच में एचईजी की कुल आमदनी में भी इजाफा हुआ, जो कि 194 करोड़ रुपये से 111% बढ़त के साथ 409 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा एचईजी का एबिटा 18 करोड़ रुपये की तुलना में 189 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 9.3% के मुकाबले 46.3% रहा। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!