शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिटी नेटवर्क्स (Siti Networks) के शुद्ध घाटे में हुआ इजाफा

भारत में सबसे बड़ी केबल नेटवर्क कंपनी सिटी नेटवर्क्स (Siti Networks) को 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 52.42 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

इसके मुकाबले कंपनी को पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 35.47 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। हालाँकि सिटी नेटवर्क्स की कुल आमदनी 291.3 करोड़ रुपये की तुलना में 22.3% बढ़त के साथ 356.2 करोड़ रुपये रही। इसके साथ ही सिटी नेटवर्क्स का एबिटा 39.6% बढ़ कर 67 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 2.42% बढ़त के साथ 19% हो गया। उधर बीएसई में शुक्रवार को सिटी नेटवर्क्स का शेयर 1.10 रुपये या 4.43% की बढ़त के साथ 25.95 रुपये बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 41.35 रुपये और निचला स्तर 22.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!