शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) के मुनाफे में 40.15% वृद्धि दर्ज

साल दर साल आधार पर 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) के मुनाफे में 40.15% की बढ़त हुई।

पिछले कारोबारी साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में कमाये 106.27 करोड़ रुपये की तुलना में कंपनी ने इस साल समान अवधि में 148.94 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। इसी दौरान कंपनी की कुल आमदनी 526.06 करोड़ रुपये से 35.15% अधिक 711 करोड़ रुपये रही। इससे पहले बीएसई में शुक्रवार को मोतीलाल ओसवाल का शेयर 39.40 रुपये या 2.81% की मजबूती के साथ 1,440.75 रुपये बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,518.85 रुपये और निचला स्तर 439.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!