शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : डीएलएफ, इंडियन ऑयल, शिपिंग कॉर्प, टोरेंट फार्मा और एनएलसी इंडिया

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें डीएलएफ, इंडियन ऑयल, शिपिंग कॉर्प, टोरेंट फार्मा और एनएलसी इंडिया शामिल हैं।

डीएलएफ - सीसीआई ने डीएलएफ साइबर सिटी डेवलपर्स के अनिवार्य रूप से कन्वर्टिबल प्रेफरेंस शेयरों (सीसीपीएस) की बिक्री को मंजूरी दी।
मर्केटर - मर्केटर ने अपना एक जलयान बेचने के लिए जेमिनी मैरिन के साथ समझौता किया है।
टोरेंट फार्मा - कंपनी ने यूनीकेम लैब के भारत तथा नेपाल में ब्रांडेड फॉर्म्युलेशन व्यापार का अधिग्रहण किया।
वीआरएल - कंपनी के बोर्ड ने शेयरों की वापस खरीद को मंजूरी दी।
इंडियन ऑयल - कंपनी बॉन्ड बिक्री से 700 करोड़ रुपये जुटायेगी।
एनएलसी इंडिया - रेलवे भूमि पर सौर संयंत्र स्थापित करेगी।
यूनाइटेड स्पिरिट्स - नेपाल में स्थित सहायक कंपनी में हिस्सेदारी बेचने के लिए यूनाइटेड स्पिरिट्स को आरबीआई की मंजूरी मिली।
शिपिंग कॉर्प - कंपनी का तिमाही घाटा 17.7 करोड़ रुपये से बढ़ कर 76 करोड़ रुपये रहा।
आज तिमाही नतीजे - इंडियन बैंक, गुजरात गैस, रुरल इलेक्ट्रिफिकेशन, पिरामल एंटरप्राइजेज, जस्ट डायल, टॉरेंट पावर, पेट्रोनेट एलएनजी, केईसी इंटरनेशनल, लार्सन एंड टुब्रो इन्फोटेक, थॉमस कुक, जयप्रकाश पावर, वेलस्पन कॉर्प, सेंचुरी टेक्सटाइल्स, जीटीपीएल हैथवे, गुजरात इंडस्ट्रीज पावर गल्फ ऑयल और वरुण बेवरेजेज। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!