शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाइटन (Titan) के शुद्ध लाभ में 67.4% की जोरदार उछाल

साल दर साल आधार पर टाइटन (Titan) के जुलाई-सितंबर तिमाही मुनाफे में 67.4% की जोरदार उछाल दर्ज की गयी।

पिछले कारोबारी साल की इसी तिमाही में 166 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 278 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया। इसी दौरान टाइटन की शुद्ध आमदनी 2,680 करोड़ रुपये से 29.6% की बढ़त के साथ 3,473 करोड़ रुपये हुई। कंपनी का एबिटा 50.6% की बढ़त के साथ 398.1 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 9.9% के मुकाबले 11.5% रहा। उधर बीएसई में टाइटन का शेयर 659.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 725.30 रुपये पर खुला है। करीब 11 बजे यह 101.80 रुपये या 15.45% की मजबूती के साथ 761.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!