शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन ऑयल (Indian Oil) की 700 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

खबरों के अनुसार इंडियन ऑयल (Indian Oil) ने 700 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है।

कंपनी यह धनराशि बॉन्ड बिक्री के जरिये चेन्नई के एन्नोर में अपने आगामी प्राकृतिक गैस टर्मिनल की स्थापना के लिए जुटायेगी। देश की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी एन्नोर में 5,000 करोड़ रुपये की लागत से एलएनजी के आयात, भंडारण और पुनर्गैसीकरण के लिए टर्मिनल बना रही है।
उधर बीएसई में इंडियन ऑयल का शेयर 412.25 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 412.75 रुपये पर खुला। इसके बाद करीब पौने 12 बजे यह 4.25 रुपये या 1.03% की कमजोरी के साथ 408.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!