शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पराग मिल्क (Parag Milk) के निदेशक मंडल ने लिया महत्वपूर्ण निर्णय

पराग मिल्क (Parag Milk) के निदेशक मंडल ने 17.7 करोड़ रुपये के पूँजीगत व्यय को मंजूरी दे दी है।

कंपनी इस धनराशि से छाछ प्रक्रमण इकाई की स्थापना करेगी। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर भाव में बढ़ोतरी आयी है। बीएसई में पराग मिल्क का शेयर 278.05 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 278.00 रुपये पर खुला और 290.00 रुपये के 1 महीने के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसके बाद करीब 1 बजे यह 5.70 रुपये या 2.05% की मजबूती के साथ 283.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!