शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जयप्रकाश पावर (Jaiprakash Power) को हुआ 156.5 करोड़ रुपये का घाटा

जयप्रकाश पावर (Jaiprakash Power) को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 156.5 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

इसके मुकाबले पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में कंपनी 161.6 करोड़ रुपये के शुद्ध घाटे में रही। समान अवधि जयप्रकाश पावर की शुद्ध आमदनी 663 करोड़ रुपये से 25% बढ़त के साथ 825.8 करोड़ रुपये और एबिटा 9% बढ़ कर 302 करोड़ रुपये रही। कमजोर तिमाही नतीजों का असर जयप्रकाश पावर के शेयर पर भी पड़ा है। बीएसई में 7.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 7.80 रुपये पर खुलने के बाद कंपनी का शेयर करीब 10.50 बजे 0.43 रुपये या 5.48% की मजबूती के साथ 7.42 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!