शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से विमानन शेयरों में आयी गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों के 28 महीनों के ऊपरी स्तर पर पहुँच जाने से भारतीय विमानन कंपनियों के शेयरों में गिरावट आयी है।

सोमवार को ब्रेंड क्रूड ऑयल 3.42% की मजबूती के साथ 64.27 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 2.98% की मजबूती के साथ 57.35 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से घरेलू खुदरा विक्रेताओं द्वारा विमानन टरबाइन ईंधन में वृद्धि की जा सकती है, जो विमानन कंपनियों की कुल लागत 40% होता है। करीब 12.50 बजे बीएसई में स्पाइसजेट का शेयर 3.34%, इंटरग्लोब एविएशन का शेयर 1.64% और जेट एयरवेज का शेयर 3.53% की गिरावट दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!