शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) की चुकता शेयर पूँजी में वृद्धि

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) की चुकता शेयर पूँजी बढ़ कर 479.62 करोड़ रुपये हो गयी है।

बैंक की शेयर पूँजी में बढ़त कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत 2 रुपये प्रति वाले 39,600 इक्विटी शेयरों के आवंटन के कारण हुई। उधर बीएसई में ऐक्सिस बैंक का शेयर 533.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 535.00 रुपये के भाव पर खुला और 523.05 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। शुरुआती आधे घंटे में ही लाल निशान में पहुँचने के बाद यह अंत तक लाल निशान में ही रहा। कारोबार की समाप्ति पर ऐक्सिस बैंक 6.45 रुपये या 1.21% की कमजोरी के साथ 527.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!