शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स (Tube Investments) का शेयर ऊपरी सर्किट पर

ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स (Tube Investments) का शेयर लगभग 5% की उछाल के साथ ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है।

कंपनी के शेयर में मजबूती इसकी गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों के माध्यम से 400 करोड़ रुपये जुटाने की योजना से आयी है। मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद कंपनी को धनराशि जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी भी मिल गयी। उधर बीएसई में ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स का शेयर 253.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सीधे ऊपरी सर्किट 266.45 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 11 बजे भी यह 12.65 रुपये या 4.98% की मजबूती के साथ 266.45 रुपये पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!