शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीटागढ़ वैगंस (Titagarh Wagons) करेगी रेलवे के लिए सुरक्षा व्यवस्था विकसित

टीटागढ़ वैगंस (Titagarh Wagons) ने भारतीय रेलवे के लिए सुरक्षा व्यवस्था विकसित करने की योजना बनायी है।

कंपनी इसके लिए संकेतन और सुरक्षा प्रणालियों के लिए किफायती डायगनॉस्टिक समाधान बनायेगी। इस योजना को अमल में लाने के लिए टीटागढ़ वैगंस ने संयुक्त उद्यम की स्थापना के लिए इटली की मर्मेक के साथ करार भी किया है। दूसरी तरफ बीएसई में टीटागढ़ वैगंस का शेयर 142.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 140.75 रुपये पर खुला और 153.50 रुपये तक चढ़ा, जो इसके 52 हफ्तों का भी शिखर है। इसके बाद करीब 3 बजे कंपनी के शेयरों में 3.75 रुपये या 2.64% की तेजी के साथ 146.00 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!