शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) ने पेश किया वर्चुअल क्रेडिट कार्ड

खबरों के अनुसार आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) ने वर्चुअल क्रेडिट कार्ड शुरू किया है।

बैंक ने वीसा प्लेटफॉर्म पर उपभोक्ताओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के लिए कार्ड पेश किया है, जिसमें बैंक खाते की कोई भी जानकारी नहीं होगी। आईडीएफसी बैंक ने वर्चुअल कार्ड को मोबाइल वॉलेट फर्म मोबिक्विक के साथ मिल कर तैयार किया, जिसे उपभोक्ताओं के मौजूदा क्रेडिट कार्ड या बैंक खातों से जोड़ा जायेगा। मगर उपभोक्ताओं को अलग, यादृच्छिक कार्ड नंबर जारी करने की छूट होगी जो केवल एक लेन-देन या लेन-देन के सेट हेतू बेहतर विकल्प है। उपभोक्ता मोबिक्विक ऐप्प पर 16-अंकों वाला वीसा वर्चुअल कार्ड बना कर ई-कॉमर्स और ऑनलाइन लेन-देन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
उधर आज बीएसई में आईडीएफसी बैंक का शेयर 56.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 56.95 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 11 बजे के करीब यह 0.05 रुपये या 0.09% की मामूली बढ़त के साथ 56.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!