शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

62.1% घटा इंडिया सीमेंट्स (India Cements) का मुनाफा

इंडिया सीमेंट्स (India Cements) के चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही मुनाफे में साल दर साल आधार पर 62.1% की गिरावट आयी।

कंपनी ने पिछले कारोबारी साल की इस अवधि में 62.4 करोड़ रुपये के मुकाबले 23.67 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 1,307.52 करोड़ रुपये से 3% घट कर 1.268 करोड़ रुपये रह गयी। सालाना आधार पर ही कंपनी का एबिटा भी 19.2% गिर कर 181 करोड़ रुपये रहा। कंपनी द्वारा तिमाही नतीजे घोषित करते ही इसके शेयर में थोड़ी बढ़त दिखी। इससे पहले सुबह बीएसई में इंडिया सीमेंट्स का शेयर 175.25 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 177.60 रुपये पर खुला और 181.50 रुपये तक चढ़ा। करीब 2.30 बजे कंपनी के शेयरों में 1.85 रुपये या 1य06% की बढ़त के साथ 177.10 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!