शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शानदार तिमाही नतीजों के बावजूद गिरा हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) का शेयर

साल दर साल आधार पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) के जुलाई-सितंबर तिमाही में 147.4% के शुद्ध मुनाफे में जोरदार बढ़त दर्ज की गयी।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम को पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में हुए 701.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,734.7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 47,832.1 करोड़ रुपये से 13.6% बढ़त के साथ 54,355.8 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर ही कंपनी का एबिटा 126.7% उछल कर 2,905.6 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 2.67% बढ़ कर 5.4% रहा। उधर सुबह बीएसई में हिंदुस्तान पेट्रोलियम का शेयर 435.30 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 441.90 रुपये पर खुला और 446.50 रुपये तक चढ़ा। 423.00 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद करीब 2.50 बजे कंपनी के शेयरों में 6.50 रुपये या 1.49% की कमजोरी के साथ 428.80 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!